लपरा पंचायत के कई गांवों में सूखा राशन का वितरण किया गया

मैकलुस्कीगंज (लपरा), 8 जून : बिंदराई इंस्टीट्यूट फ़ॉर रिसर्च स्टडी एंड एक्शन (बिरसा) के तत्वावधान में लपरा पंचायत के बिरहोर टोला समेत कई गांवों में सूखा राशन का वितरण किया गया। राशन वितरण कार्य में बिरसा के उमेश नज़ीर, एएवाईएफ के अजय कुमार सिंह, इप्टा, रांची के परवेज़ कुरैशी, लपरा पंचायत की मुखिया पुतुल देवी, मुफ़्ती अब्दुल्ला अजहर काशमी समेत कई लोगों की अहम भूमिका थी।
इस मौके पर बिरसा के सांगठनिक सचिव पुनीत मिंज ने कहा कि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के कारण आदिवासी-दलित समुदायों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राहत कार्य संचालित हो रहा है। परंतु यह स्थिति इतनी व्यापक है कि सरकार के राहत पैकेज कई लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे लोगों तक पहुंचना हमारा दायित्व है।
इस कार्य में स्थानीय लोग…. ने भरपूर सहयोग किया।