रांची। तमाड़ और मांडर विधानसभा चुनाव का प्रचार थम चुका है। सात दिसंबर को यहां मतदान होने हैं। वहीं मांडर में भाजपा प्रत्याशी देव कुमार धान के पक्ष में हजारों भाजपा कार्यक्रर्ताओ ने मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री दोपहर 2ः30 बजे मांडर पहुंचे और सोसइ टांड अश्रम सेे बाजार तक रैली में शामिल हुए। इस मौके पर देव कुमार धान के समर्थन में युवक-युवतिया महिलाए सभी शामिल हुई। कोई पैदल मार्च करते हुए बाजार तक पहुंचे तो कोई बाइक ,कार से। वहीं मौके पर देव कुमार धान ने कहा कि मांडर में किसानों के लिए सिचाई, पेंशन, खाद्य बीज के लिए कोई पेरशानी नहीं हो यह हमारी पहली प्राथमिकता है। मांडर से हमारे युवक युवतियों को रांची सहित दूसरे शहरों मे पढ़ने के लिए जाना होता है, हमारा प्रयास होगा की मांडर में भी 12वीं तक कक्षा चले और हमारे बच्चे यहां पढ़े। वहीं रोजगार के लिए भी हम और भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। धान ने कहा कि गांवों में रहने वालों को भयमुक्त महौल देने का काम किये है, आगे भी काम करेंगे। आदिवासी, इसाई, हिंदू, मुस्लमान सहित अन्य लोग जो मांडर के मतदाता है सभी को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य चिकित्सा, खेल कूद में प्राथमिकता मिलेगी। वहीं इस मौके पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा सहित मांडर के कई लोग शामिल थे।

