

रांची। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ एवं आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड(उद्योग भवन) के प्रधान कार्यालय में सुबह 10:30 बजे मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राखाल चंद्र बेसरा (झाप्रसे) द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर रोबिन टोप्पो (झाप्रसे) संयुक्त सचिव उद्योग विभाग, अजय कुमार (झाप्रसे) मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, नागेंद्र पासवान (झाप्रसे), सचिव, जियाडा, निरंजन तिर्की, उपनिदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, सीताराम पासवान, महाप्रबंधक, जिला उद्योग विभाग रांची एवं शैलेंद्र कुमार सिंह उप विकास पदाधिकारी तथा हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।