
रांची। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में घर के पुरुष सदस्यों के अलावा गृहणियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने घरों में तिरंगा फहराने के अलावा गली-मुहल्लों में घूम-घूम कर लोगों को राष्ट्रप्रेम के इस अनूठे अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कई महिलाएं दिखीं।
राजधानी के कुसुम बिहार, मोरहाबादी निवासी सेवानिवृत्त जिला गव्य विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने सपत्नीक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। श्री सिन्हा की धर्मपत्नी मंजू सिन्हा ने आसपास की महिलाओं को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराने के लिए प्रेरित किया।