समाजसेवियों ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज


विशेष संवाददाता
रांची। आजादी के 75 वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की दिशा में समाजसेवी भी जुट गए हैं। इस क्रम में शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार और शहर की लोकप्रिय समाजसेविका रानी कुमारी ने राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने की कामना के साथ सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी को राष्ट्रध्वज भेंट किया।