वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि नवीन शर्मा का अकस्मात निधन पत्रकारिता जगत सहित समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। स्वर्गीय शर्मा ने अपनी लगन व मेहनत से पत्रकारिता जगत में एक मुकाम हासिल किया था। सिने जगत से जुड़ी खबरें व रिपोर्ट लेखन में उन्हें विशेषज्ञता हासिल थी। उनके निधन से काफी मर्माहत हैं।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।