
रांची। सामाजिक- आध्यात्मिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सौजन्य से रविवार को जगन्नाथपुर स्थित कुट्टे ग्राम में गरीबों व जरुरतमंदों के बीच कंबल व गर्म वस्त्र वितरित किए गए। पीड़ित मानवता की सेवा के तहत आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के सहायक सचिव तुषार कांति शीट, कोषाध्यक्ष तन्मय मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सिन्हा,आलोक कुमार सिन्हा, दीपक वर्मा, सुशील पात्रा, विश्वजीत शाहदेव, डॉ.स्मिता डे, आनंद रंजन घोष, विवेक राय, सुकृत भट्टाचार्य,पी. मंडल, पीएल पाल, डॉ.आशुतोष चटर्जी, शैवाल बनर्जी, अन्नपूर्णा सामंता ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।